बैंकिंग क्रेडिट कार्ड सरकारी योजनाएं बीमा लोन निवेश म्यूचुअल फंड पर्सनल फाइनेंस शेयर बाजार इनकम टैक्स रिटर्न देश UPI

घर में कितना Gold रखना Legal है 2026 में? Income Tax की Complete और Safe Limits

On: January 7, 2026 9:02 PM
ghar me kitna gold rakha sakte hai

हम इंडियंस को सोने से बहुत प्यार है। चाहे वो गोल्ड फिजिकल फॉर्म में रखा हो चाहे ज्वेलरी के फॉर्म में हो चाहे गोल्ड बार हो और आजकल तो डिजिटल गोल्ड भी चल गया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही बनता है कि ghar me kitna gold rakha sakte hai ताकि सरकार या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपसे कोई सवाल न पूछे। इसी विषय पर आज इस आर्टिकल में हम पूरी जानकारी समझेंगे कि इनकम टैक्स की क्या लिमिट्स होती हैं और आप अपने घर में कितना सोना सेफली रख सकते हैं।

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको बिल्कुल क्लियर हो जाएगा कि ghar me kitna gold rakha sakte hai किन लिमिट्स के अंदर बिना किसी एक्सप्लेनेशन के सोना रखा जा सकता है और किन कंडीशंस में आपको उसका सोर्स और जस्टिफिकेशन देना जरूरी हो जाता है।

घर में कितना सोना रखा जा सकता है

अब सबसे पहले बात करते हैं कि आप अपने घर पर कितना सोना रख सकते हैं। इनकम टैक्स की एक इंस्ट्रक्शन है 1916 जिसके अनुसार अलग-अलग कैटेगरी के लोगों के लिए अलग-अलग लिमिट तय की गई है।

शादीशुदा महिला के लिए सोने की लिमिट

अगर आप एक मैरिड वुमन हैं यानी शादीशुदा महिला हैं तो आप अपने पास 500 ग्राम तक सोना रख सकती हैं। इस लिमिट के अंदर अगर आपके पास सोना है तो आपको कहीं भी कोई जवाब देने की जरूरत नहीं है और न ही उसका सोर्स एक्सप्लेन करने की जरूरत होती है।

अविवाहित महिला के लिए सोने की लिमिट

अगर आप अनमैरिड लेडी हैं यानी अविवाहित महिला हैं तो इस केस में आप 250 ग्राम तक सोना अपने पास रख सकती हैं। यह लिमिट भी पूरी तरह से सेफ मानी जाती है और इसके अंदर कोई एक्सप्लेनेशन नहीं मांगा जाता।

पुरुष के लिए सोने की लिमिट

अगर आप एक मैन हैं तो पुरुषों के केस में यह लिमिट काफी कम होती है। एक पुरुष अपने पास 100 ग्राम तक सोना रख सकता है। इस लिमिट के अंदर रखा गया सोना पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है। अगर इन सभी लिमिट्स के अंदर आपके पास सोना है तो आपको किसी भी तरह का सोर्स बताने की जरूरत नहीं होती और आप सेफली इस लिमिट के अंदर सोना रख सकते हैं।

एक उदाहरण से समझिए सोने की लिमिट

अब इसे एक छोटे से उदाहरण से समझते हैं ताकि ghar me kitna gold rakha sakte hai यह और ज्यादा क्लियर हो जाए।

मान लीजिए शर्मा जी हैं, उनकी वाइफ हैं और उनकी एक बेटी है।

  • मिस्टर शर्मा जी की लिमिट होगी 100 ग्राम
  • मिसेज शर्मा जी की लिमिट होगी 500 ग्राम
  • उनकी बेटी की लिमिट होगी 250 ग्राम

इन तीनों को मिलाकर टोटल फैमिली की लिमिट बनती है 850 ग्राम सोना। यह पूरा सोना बिना किसी एक्सप्लेनेशन और बिना किसी जस्टिफिकेशन के रखा जा सकता है। अब अगर आप इस 850 ग्राम को करंट रेट से मल्टीप्लाई करते हैं तो मोटा-मोटा यह अमाउंट लगभग 1 करोड़ रुपये के आसपास आता है। यानी इस उदाहरण में शर्मा जी की फैमिली करीब 1 करोड़ रुपये तक का सोना बिना किसी एक्सप्लेनेशन के अपने पास रख सकती है, इंस्ट्रक्शन नंबर 1916 ऑफ इनकम टैक्स के अनुसार।

लिमिट से ज्यादा सोना होने पर क्या करना होगा

अब दूसरा सवाल यह आता है कि अगर आपके पास इन लिमिट्स से ज्यादा सोना है तो उस केस में क्या होगा। अगर आपके पास लिमिट से ज्यादा सोना है तो आपको यह एक्सप्लेन करना होगा कि वह सोना कहां से आया है उसका सोर्स क्या है और आपकी सोर्स ऑफ इनकम क्या है।

सोने का जस्टिफिकेशन किन तरीकों से दिया जा सकता है

अगर आपके पास लिमिट से ज्यादा सोना है तो आमतौर पर तीन तरीकों से उसका जस्टिफिकेशन दिया जा सकता है।

इनहेरिटेंस से मिला हुआ सोना

पहला केस यह हो सकता है कि आपको अपने पेरेंट्स या ग्रैंड पेरेंट्स से इनहेरिटेंस में सोना मिला हो। ऐसे में आपको यह प्रूव करना होगा कि वह सोना आपको विरासत में मिला है। इसके लिए आपके पास गिफ्ट डीड या फैमिली सेटलमेंट डीड होनी चाहिए। इसके साथ-साथ आपके पेरेंट्स ग्रैंड पेरेंट्स और फैमिली की इनकम हिस्ट्री भी चेक की जाती है ताकि यह डिटरमिन किया जा सके कि वे उस लेवल का सोना रखने में सक्षम थे या नहीं।

शादी में मिला हुआ सोना

दूसरा केस शादी में मिले हुए सोने का होता है। शादी के टाइम पर जो भी गोल्ड गिफ्ट के रूप में मिलता है, वह पूरी तरह से एक्सेम्प्ट होता है और उस पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ता। लेकिन इसके लिए आपको कुछ चीजें मेंटेन करनी होती हैं। आमतौर पर हर शादी में वीडियोग्राफी होती है तो आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि गिफ्ट्स की वीडियोग्राफी पूरी हो। इसके साथ-साथ आपको एक कंप्लीट लिस्ट बनानी होती है जिसमें यह मेंशन हो कि कौन-कौन से गेस्ट ने कितना गोल्ड गिफ्ट किया।

इसके अलावा जब आप अपनी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं तो उस गिफ्ट को आपको इनकम टैक्स रिटर्न में एज एन एक्सेम्प्ट इनकम रिपोर्ट करना होता है। अगर आपकी सालाना इनकम एक स्पेसिफिक लिमिट से ज्यादा है, जो कि करेंटली 1 करोड़ रुपये है तो उस केस में इनकम टैक्स के अंदर शेड्यूल एएल यानी एसेट एंड लायबिलिटी शेड्यूल होता है। इसके अंदर आपके पास मौजूद सभी पर्सनल गोल्ड ज्वेलरी गोल्ड बार, डिजिटल गोल्ड, गोल्ड बॉन्ड्स और गोल्ड ईटीएफ को मेंशन करना मैंडेटरी होता है।

खुद खरीदा हुआ सोना

अब तीसरा केस आता है सेल्फ परचेस का यानी जो सोना आपने अपनी इनकम से खुद खरीदा है। ऐसे में आप उसके बिल संभाल कर रख सकते हैं। अगर बिल आपके पास नहीं भी हैं तब भी कोई दिक्कत नहीं होती लेकिन वह सोना एक्सप्लेनेबल होना चाहिए।

मतलब आपने जितनी इनकम डिक्लेअर की है और जितने सालों से आप अपनी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर रहे हैं उस हिसाब से सोना जस्टिफायबल होना चाहिए। उदाहरण के तौर पर अगर आपने पिछले 5 सालों में कुल मिलाकर 50 लाख रुपये की इनकम डिक्लेअर की है तो 20 से 30 लाख रुपये का सोना आप आसानी से इस इनकम से खरीद सकते हैं और वह एक्सप्लेनेबल माना जाएगा।

लिमिट से ज्यादा और अनएक्सप्लेंड सोने पर क्या होगा

अब बात करते हैं उस केस की जब आपके पास लिमिट से ज्यादा सोना होता है और आप उसे एक्सप्लेन नहीं कर पाते। ऐसी स्थिति में वह सोना अनएक्सप्लेंड एसेट बन जाता है। न्यू इनकम टैक्स एक्ट 2025 के अनुसार अगर कोई अनएक्सप्लेंड एसेट आपके पास मिलती है तो सेक्शन नंबर 104 के तहत उसे ब्लैक मनी की तरह ट्रीट किया जाता है। ऐसे में उस पर 84 प्रतिशत तक टैक्स लगाया जा सकता है।

इसके साथ-साथ रेड के दौरान लिमिट से ज्यादा जो गोल्ड होता है उसे इनकम टैक्स ऑफिसर्स द्वारा कंफिस्केट और सीज भी किया जा सकता है।

डिजिटल गोल्ड, गोल्ड बॉन्ड और गोल्ड ईटीएफ की लिमिट

अब बात करते हैं डिजिटल गोल्ड सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड और गोल्ड ईटीएफ की। यह सभी गोल्ड के नए अल्टरनेटिव हैं जिनमें लोग इन्वेस्ट कर रहे हैं।

इन सभी केसेस में एक ही बात सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपकी इन्वेस्टमेंट जस्टिफायबल होनी चाहिए और आपके पास सोर्स ऑफ इनकम होना चाहिए। अगर आपकी इनकम कम है और आप इन साधनों में बहुत ज्यादा इन्वेस्टमेंट कर देते हैं तो यह सभी अनएक्सप्लेंड इन्वेस्टमेंट मानी जा सकती हैं।

नए इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 103 के अनुसार अगर यह इन्वेस्टमेंट अनएक्सप्लेंड पाई जाती हैं तो इनके ऊपर भी 84 प्रतिशत तक टैक्स लगाया जा सकता है।

एक्सप्लेनेबल गोल्ड पर कोई लिमिट नहीं

लास्ट में यह क्लियर कर लेना बहुत जरूरी है कि कोई भी एसेट हो चाहे वह फिजिकल गोल्ड हो या डिजिटल फॉर्म में रखा हुआ गोल्ड हो अगर वह एक्सप्लेनेबल है तो उसकी कोई लिमिट नहीं है।

आप कितना भी gold रख सकते हैं, बस शर्त यह है कि वह एक्सप्लेनेबल होना चाहिए और उसकी इनकम का सोर्स और प्रूफ आपके पास होना चाहिए। परेशानी तभी आती है जब गोल्ड अनएक्सप्लेंड होता है। उसी केस में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से दिक्कत होती है और 84 प्रतिशत तक का हाई रेट टैक्स और पेनल्टी लगाई जाती है।

अगर जो लिमिट्स शुरुआत में बताई गई हैं उनके अंदर आपके पास गोल्ड है तो बिना किसी एक्सप्लेनेशन के उतनी लिमिट का गोल्ड आप अपने पास रख सकते हैं। आशा है अब आपको पूरी तरह से समझ में आ गया होगा कि ghar me kitna gold rakha sakte hai और किस तरह से आप सोना और ज्वेलरी अपने घर में सेफली रख सकते हैं बिना किसी परेशानी के।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment